Thursday, July 19, 2018

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध

        EKLAVYA CAMPUS

STATIC GK 3

  भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध

1. हाईडेस्पीज का युद्ध या ,झेलम का युद्ध या बितास्ता का युद्ध

326 ईसा पूर्व

किसके बीच : सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस

विजय: सिकंदर

2. कलिंग का युद्ध

261 ईसा पूर्व

किसके बीच : सम्राट अशोक और कलिंग के राजा

विजय: अशोक

3. तराईन का प्रथम युद्ध

1191 ई

किसके बीच :मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान

विजय: पृथ्वीराज चौहान

(मोहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान से 17 बार युद्ध लड़ा जिसमें उसे 16 बार हार का सामना करना पड़ा। 17वीं बार भी वह पृथ्वीराज चौहान को नहीं हरा पाता अगर उसके ससुर राजा जयचंद मोहम्मद गौरी का साथ ना दिया होता। पृथ्वीराज चौहान ने राजा जयचंद के खिलाफ जाकर उनकी बेटी संयोगिता को भगाकर उनसे शादी किया था)

4. तराईन का दूसरा युद्ध

1192 ईस्वी

किसके बीच : मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान
विजेता : मोहम्मद गौरी

5. पानीपत का प्रथम युद्ध

1526 ई

किसके बीच : मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी
विजेता : बाबर

6. खानवा का युद्ध

1527 ई

किसके बीच : बाबर और राणा सांगा
विजेता : बाबर

7. चंदेरी का युद्ध

1528 ई

किसके बीच : बाबर और मदनी राय
विजेता : बाबर

8. घाघरा का युद्ध

1529 ई

किसके बीच : बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों से
विजेता : बाबर

9. चौसा का युद्ध

1539 ईस्वी

किसके बीच : शेरशाह सूरी और हुमायु
विजेता : शेरशाह सूरी

10. कन्नौज (बिलग्राम का युद्ध)

1540 ईस्वी में

किसके बीच : शेरशाह सूरी और हुमायु
विजेता : शेरशाह सूरी

11. पानीपत का द्वितीय युद्ध
1556 ई
किसके बीच : अकबर और हेमू
विजेता : अकबर

12. तालीकोटा का युद्ध

1565 ई

किसके बीच : दक्कन की सल्तनतों (बीजापुर, बीदर, अहमदनगर व गोलकुंडा की संगठित सेना) vs विजयनगर साम्राज्य
विजेता :  दक्कन की सल्तनतों

13. हल्दी घाटी का युद्ध

1576 ई

किसके बीच : अकबर और महाराणा प्रताप
विजेता : अकबर

14. प्लासी का युद्ध

1757 ई

किसके बीच : अंग्रेजो और सिराजुद्दौला, (मीरजाफर)

विजेता : अंग्रेजो (रोबर्ट क्लाव)

15. बेदारा की लड़ाई

1759 ई

किसके बीच: अंग्रेज़ों और डचों के बीच

विजेता : अंग्रेजो (रोबर्ट क्लाव)

(डचों ने मीर जाफर के साथ मिलकर अंग्रेजो के खिलाफ युद्ध लड़ा जिसमें ड्चों की बुरी तरह हार हुई)

15. वांडीवाश का युद्ध

1760 ई

किस के बीच : अंग्रेजो और फ्रांसीसियो
विजेता :  अंग्रेज

16. बक्सर का युद्ध

1764 ई

किसके बीच :  अंग्रेजों (हेक्टर मुनरो) और मुगल (मीर कासिम, अवध के नवाब  शुजाद्दौला एवं मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के बीच)
विजेता : अंग्रेज

17. प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध

1767-69 ई

किसके बीच : हैदर अली और अंग्रेजो
विजेता : हैदर अली

(मद्रास की संधि 1769 ईस्वी में)

19. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध

1780-84 ई

किसके बीच : हैदर अली और अंग्रेजो(वारेन हेस्टिंग)
विजेता : अंग्रेज

(मंगलूर की संधि 1784 ईस्वी)

20. तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध

1790-92 ई

किसके बीच : टीपू सुल्तान और अंग्रेजो(लॉर्ड कार्नवालिस)
विजेता : अंग्रेज

(श्रीरंगपट्टनम की संधि 1792 ई)

21. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध

1799 ई

किसके बीच: टीपू सुल्तान और अंग्रेजो(लॉर्ड मॉर्निंग्टन,बाद में लॉर्ड वेलेज़ली)

विजेता : अंग्रेज

22. प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध

1845-1846 ई

किसके बीच: अंग्रेजों (लॉर्ड हार्डिंग)

विजय: अंग्रेज

(लाहौर की संधि 1846 ईसवी)

23. द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध

1848-49 ई

किसके बीच: अंग्रेजों (लॉर्ड डलहौजी )और सिक्खों के बीच

विजय: अंग्रेज

(लॉर्ड डलहौजी के द्वारा संपूर्ण पंजाब का विलय अंग्रेजी राज में कर लिया गया और सिख राज्य का प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा महारानी विक्टोरिया को भेज दिया)

24.भारत-चीन युद्ध

1962 ई

कारण: हिमालय सीमा विवाद,

चीन में 1959 के तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने दलाई लामा को शरण दी तो भारत चीन सीमा पर हिंसक घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हो गयी।

विजय: चीनी सेना की जीत

(अक्साई चिन चीन के नियंत्रण में आ गया)

25.भारत पाक युद्ध-1965

कारण: 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध की हार से भारत अभी उबर रहा था और पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को कमजोर मानते हुए अपनी शक्ति को ज्यादा आंका। पाकिस्तान ने समझा कि शास्त्री युद्ध को झेलने में असमर्थ होंगे और भारत अशक्त है और सामना नहीं कर सकेगा। उसने सोचा कश्मीरी आवाम भारत से आजादी चाहता है, अगर ऐसे में पाकिस्तान उनकी मदद करेगा तो कश्मीर को पाकिस्तान में आने से कोई नहीं रोक सकता।

विजय: भारत

ताशकंद समझौता: 11 जनवरी 1966

(यह समझौता ताशकंद, रूस में भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब ख़ाँ के बीच हुआ)

26. भारत पाक युद्ध-1971

कारण: पूर्वी पाकिस्तान पश्चिमी पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जिसका समर्थन भारत ने किया।

विजेता : भारत

(जनरल एके नियाजी ने हार स्वीकार करते हुए अपने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना के कमांडर ले. जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने आत्मसमर्पण किया था. भारत की तरफ से जनरल सैम मानेकशॉ उस समय सेना प्रमुख थे. इस जंग के बाद विश्व मानचित्र पर नये देश ने रुप लिया, जिसे आज हम बांग्लादेश के नाम से जानते हैं।)

शिमला समझौता: 3 जुलाई 1972 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला में एक संधि पर हस्ताक्षर हुए, जिसे शिमला समझौता कहा जाता है। इसमें भारत की तरफ से इंदिरा गांधी और पाकिस्तान की तरफ से जुल्फिकार अली भुट्टो शामिल थे।

इसमें यह प्रावधान किया गया कि दोनों देश अपने संघर्ष और विवाद समाप्त करने का प्रयास करेंगे, और यह वचन दिया गया कि उप-महाद्वीप में स्थाई मित्रता के लिए कार्य किया जाएगा।)

27. कारगिल युद्ध

(8 मई-14 जुलाई)1999
स्थान: कारगिल ज़िला, जम्मू-कश्मीर

कारण: वास्तव में कारगिल युद्ध कश्मीर हथियाने और भारत को अस्थिर करने के जिहादियों के 20 वर्ष से जारी अभियान का एक महत्वपूर्ण बिंदु है और यह अनेक मामलों में पहले की दोनों लड़ाइयों से भिन्न है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख जहांगीर करामात के बीच 1998 के करीब, मतभेद बढ गये थे। करामात की सेवानिवृत्ति के पश्चात किसे सेना प्रमुख बनाया जाय इस बात पर भी बहस चल रही थी। नवाज़ शरीफ ने एक आम सभा में अपने ऊपर टीका-टिप्पणी की इस बात से गुस्सा होकर करामात ने सेना प्रमुख पद से इस्तिफा दे दिया। नवाज शरीफ ने जनरल परवेज़ मुशर्रफ को सेना प्रमुख के पद पर नियुक्त किया। कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के जरिये घुसपैठ करने की साजिश के पीछे तत्कालीन पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख परवेज मुशर्रफ को जिम्मेदार माना जाता है.

विजय: भारत

कारगिल विजय दिवस -26 जुलाई

No comments:

Post a Comment

Jan dhan yojna in English

Jan Dhan Yojana Introduction Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana is an ambitious National mission for financial inclusion to ensure access...