EKLAVYA CAMPUS
Plastic Pollution
परिचय
प्लास्टिक यह एक ऐसा पदार्थ है जो हजारों सालों तक ज्यों का त्यों पड़ा रहता है अन्य पदार्थों की तरह हैं यह विघटित नहीं होता है। मानव ने प्लास्टिक का निर्माण अपनी सुविधा के लिए किया था
लेकिन अब यही प्लास्टिक मानव के जीवन के साथ-साथ पृथ्वी के वातावरण के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है।
विस्तृत भाग
दुनिया भर में 10 लाख प्लास्टिक की बोतलें प्रति मिनट खरीदी जाती हैं और 500 अरब प्लास्टिक बैगों का उपयोग किया जाता है। कुल मिलाकर, हमारे द्वारा प्रयोग किए जाने वाले प्लास्टिक में से 50% प्लास्टिक का सिर्फ एक बार उपयोग होता है। प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे विश्व में इतना प्लास्टिक हो गया है कि इस प्लास्टिक से पृथ्वी को 5 बार लपेटा जा सकता है ।
हानि
प्लास्टिक का पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतुओं पर दुष्प्रभाव पड़ता है-प्लास्टिक ऐसे पदार्थों को मिलाकर बनाया जाता है जो कि हजारों सालों तक नष्ट नहीं होता है जिससे जल प्रदूषण ,वायु प्रदूषण एवं मृदा प्रदूषण होता है। एक शोध के मुताबिक प्लास्टिक से कैंसर जैसी बीमारियां भी हो सकती है। पृथ्वी का सबसे ज्यादा प्लास्टिक से बनी हुई वस्तुएं महासागरों में ही पाई जाती है जिसके कारण जलीय जीव की मृत्यु हो जाती है।
उपाय
प्लास्टिक से बनी हुई ऐसी वस्तुओं के इस्तेमाल से बचें जिन्हें एक बार इस्तेमाल में लिए जाने के बाद फेंकना पड़े। जब भी आप कोई वस्तु खरीदने जाए तो फिर से कपड़े का थैला अपने साथ लेकर जाएं। लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति जागृत करें। कभी भी प्लास्टिक को स्वयं नष्ट न करें इससे अच्छा होगा कि हम इसकी रिसाइकल का हल ढूंढें।
निष्कर्ष
यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि हम पॉलीथीन या प्लास्टिक के युग में रह रहे हैं। अगर हम भविष्य में प्लास्टिक से छुटकारा चाहते हैं तो सरकार को इसके प्रति एक कड़ा कानून बनाने के साथ लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करने होंगे तभी हम एक स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण कर सकेंगे।
Thanku
No comments:
Post a Comment